उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के दून विश्वविद्यालय के छात्रों की पढ़ाई और काम करने के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की है।
रोजगार के अवसर मिलेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने घोषणा की है। जिसमें दून विश्वविद्यालय के छात्रों की पढ़ाई और काम करने के लिए 10 छात्रवृत्तियों की घोषणा की है। इस योजना के तहत छात्रों को जर्मनी में उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण व रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
दी जाएगी छात्रवृत्ति
रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दिवसीय दौरे पर जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड पहुंचा है। इस मौके पर इस छात्रवृत्ति की घोषणा विवि में आयोजित गेटवे टू जर्मनी- ब्रिजिंग स्किल गैप्स, बिल्डिंग फ्यूचर्स नामक संवाद सत्र के दौरान की गई। जिसमें छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों की शिक्षा, वीजा, यात्रा, आवास और अन्य सभी खर्चे कंपनी ही वहन करेगी।