Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मिस पर्सनेलिटी और मिस कैटवॉक 2025 के सब कॉन्टेस्ट का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मिस पर्सनेलिटी और मिस कैटवॉक 2025 के सब कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया।

प्रतिभागियों ने बिखेरे अदाओं के जलवे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस पर्सनेलिटी का आयोजन राजपुर रोड स्थित एवलोन एविएशन एकेडमी में हुआ। मिस कैटवॉक सब टाइटल का आयोजन राजपुर रोड स्थित रोमियो लेन में किया गया। इस मौके पर सोमवार को आयोजित हुए मिस पर्सनेलिटी और मिस कैटवॉक 2025 के सब कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। प्रतिभागियों ने अपनी वॉक से सबको आकर्षित किया। इस दौरान देहरादून सहित, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, खटीमा आदि जगहों की युवतियों ने प्रतिभाग किया। वहीं 19 जुलाई को मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा।

Exit mobile version