Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप, उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ चंडीगढ़ के खिलाफ दर्ज की 4-0 से बड़ी जीत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रविवार को सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।

चैंपियनशिप का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने चंडीगढ़ के खिलाफ 4-0 से बड़ी जीत दर्ज की है। भाविका अमोली ने खेल के 22वें, 77वें और 86वें मिनट में गोल दागे। प्रियांशी चौधरी ने 54वें मिनट में गोल किया। अब उत्तराखंड की टीम का अगला मैच आज मंगलवार को त्रिपुरा से हैं।

टीम में शामिल

उत्तराखंड की टीम में जयश्री, खुशबू, आयुषी, वैशाली, प्रियांश, भाविका अमोली, प्रियांशी चौधरी, खुशबू, दीया, किरण जोशी, निम्रत कौर, रावी, आराध्या भट्ट, अगमप्रीत कौर, परी श्रीवास्तव, रब्बनूर वाधोन, ऐशप्रीत कौर, इशलीन कौर और अक्षिता शामिल हैं।

Exit mobile version