Site icon Khabribox

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक भर्ती में राज्य आंदोलनकारियों के लिए जारी की सूची, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आशुलिपिक और वैयक्तिक सहायक के पदों पर भर्ती के संबंध में एक जरूरी अपडेट जारी किया है।

सूची जारी

आयोग ने उत्तराखंड शासन के 1 जुलाई 2026 के शासनादेश के अनुपालन में, राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए आरक्षित पदों के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थियों की उपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है।‌ यह सूची उन अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई है जिन्होंने विज्ञापन की अंतिम तिथि के बाद राज्य आंदोलनकारी आरक्षण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया था और जिन्हें सन्निरीक्षा (scrutiny) के लिए एक और अवसर दिया गया है।चयनित अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर अपनी चयन संस्तुति की उपबंधिक श्रेष्ठता सूची देख सकते हैं।

किया स्पष्ट

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी चयन प्रक्रिया उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल में दायर रिट याचिका (WP-PIL 152/24, भुवन सिंह व अन्य बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। उल्लेखनीय है कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 8 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद टंकण और आशुलिपिक परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।

Exit mobile version