Site icon Khabribox

उत्तराखंड: फिल्म नीति-2022 के संबंध में आम जनता से मांगे गए सुझाव

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित फिल्म नीति-2022 के संबंध में आम जनता से सुझाव मांगे गये हैं। नोडल अधिकारी  के.एस.चौहान ने बताया कि प्रस्तावित फिल्म नीति-2022 के संबंध में कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव फिल्म विकास परिषद को उपलब्ध करवा सकता है।

30 जुलाई,तक भेज सकते सुझाव

नोडल अधिकारी चौहान ने बताया कि दिनांक 30 जुलाई, 2022 तक विभागीय ई-मेल आई. डी. ufdc.2015@gmail.com पर सुझाव भेजे जा सकते हैं। प्रस्तावित फिल्म नीति का ड्राफ्ट विभागीय वेबसाईट http://uttarainformation.gov.in/images/download/filmpolicydraft2022.pdf पर उपलब्ध है।फिल्म नीति के ड्राफ्ट का उद्देश्य फिल्मों के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित करना, अतिरिक्त पूंजी निवेश को आकर्षित करना, अवस्थापना विकास की सुविधाओं का विकास करना, स्थानीय कलाकारों को रोजगार उपलब्ध कराना, पर्वतीय क्षेत्रों में नए सिनेमा घर, सिने प्लेक्स, मोबाइल थियेटर स्थापित करने में वित्तीय सहयोग देना, फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन, विदेशी, हिंदी व अन्य भाषाओं की फिल्मों को शूटिंग के लिए प्रोत्साहित करना है।

राज्य के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम से फिल्म पुरस्कार प्रदान किया जाएगा

प्रस्तावित फिल्म नीति में फिल्म पुरस्कारों का भी प्रावधान है। हर वर्ष फिल्म उत्सव आयोजित होगा। राज्य के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम से फिल्म पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। हिंदी व अन्य भाषा की सर्वोत्तम फिल्म के लिए 10 लाख, सर्वोत्तम निर्देशन के लिए पांच लाख, सर्वोत्तम अभिनेता, अभिनेत्री, पटकथा लेखक व गायक के लिए पांच-पांच लाख रुपये तथा सहायक अभिनेता, अभिनेत्री व सिनेमेटोग्राफर के लिए दो-दो लाख रुपये पुरस्कार का प्रावधान किया गया है। इसी तरह गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी फिल्म के लिए भी पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है।

Exit mobile version