Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बड़े‌ विस्फोट के साजिश का अंदेशा, 125 KG डायनामाइट बरामद, विस्फोटकों के साथ 3 लोग गिरफ्तार, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस ने 125 किलो डायनामाइट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में पुलिस को सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को त्यूणी पुलिस की तरफ से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक ऑल्टो कार को चेक किया गया तो वाहन में 5 पेटी डायनामाइट मिला। इसका कुल वजन 125 किलो निकला। पुलिस के मुताबिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त इस विस्फोटक को बिना किसी अनुमति के लेकर जा रहे थे। जिससे यह साफ होता है कि इनका इरादा संदिग्ध था। ये लोग पुलिस को विस्फोटक पदार्थों के परिवहन संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।

मुकदमा दर्ज

कांवड़ यात्रा के दौरान उत्‍तराखंड में बड़े विस्‍फोट की साजिश रचने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। आरोपियों की पहचान रिंकू, रोहित और सुनील के रूप में हुई है।

Exit mobile version