उत्तराखंड: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं। उनके प्रस्तावित देहरादून दौरे से ठीक पहले उत्तराखंड एसटीएफ और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
एक संदिग्ध गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम ने राजधानी से तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) से जुड़े संदिग्ध जासूस विक्रांत कश्यप को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और संदिग्ध के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि विक्रांत कश्यप को पाकिस्तान में बैठे टीटीएच के जासूस शहजाद भट्टी ने संगठन में शामिल होने के बदले एक पिस्टल ‘गिफ्ट’ के तौर पर दी थी। यह 0.32 बोर की पिस्टल उसे दिल्ली के एक व्यक्ति के माध्यम से पहुंचाई गई थी। पुलिस अब उस दिल्ली निवासी व्यक्ति की तलाश में जुट गई है जिसने हथियार की डिलीवरी की थी।
की जा रही जांच
आरोपित के पास से कई डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि उसके संपर्कों और साजिशों का पर्दाफाश हो सके।