Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के चेहरे पर सस्पेंस, होली के बाद हो सकती है नाम की घोषणा, पढ़िए पूरी खबर


उत्तराखंड में चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित हो चुके हैं। जिसके बाद उत्तराखंड में नये मुख्यमंत्री के नामों की चर्चा बनी हुई है।

नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा-

उत्तराखंड में सरकार बनाने की कवायदों में तेजी आई है। यहां राज्य की सियासी तस्वीर को साफ करने के लिए चल रही बैठक खत्म हो गई है। उत्तराखंड को लेकर बीजेपी में चल रही इस अहम बैठक में कार्यकारी मुख्यमंत्री धामी भी मौजूद रहे। उत्तराखंड में सरकार को लेकर दिल्ली में हुए मंथन में जे पी नड्डा, बीएल संतोष, पुष्कर धामी के साथ राज्य के कई नेता शामिल रहे। उत्तराखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण कब होगा, इसको लेकर अभी किसी तारीख का जिक्र नहीं हुआ है, हालांकि यह संभावना जताई जा रही है कि होली के बाद राज्य में नई सरकार बन सकती है।

Exit mobile version