Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून में आज से ‘स्वदेशी महोत्सव’ का आगाज, रेंजर्स ग्राउंड में 100 से अधिक स्टॉल बढ़ाएंगे शान, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

​उत्तराखंड: स्थानीय उत्पादों, उद्यमिता और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज शुक्रवार (13 नवंबर) से राजधानी देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में दस दिवसीय ‘स्वदेशी महोत्सव’ का भव्य आगाज हो गया है।

आयोजित होंगे कार्यक्रम

जिसमें आज 13 से 22 नवंबर तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार शाम पांच बजे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी करेंगे।‌ स्मृति विकास संस्थान की ओर से आयोजित इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और युवाओं को अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करना है। महोत्सव के संयोजक प्रवीण ममगाईं ने बताया कि आयोजन के दौरान हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी, जिसमें कवि सम्मेलन, गढ़वाली संध्या और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा।
• ​16 नवंबर: उद्यमिता विद्यार्थी सम्मेलन
• ​17 नवंबर: किसान सम्मेलन
• ​18 नवंबर: महिला सम्मेलन
• ​19 नवंबर: कारीगरों एवं उद्यमियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह

लगेंगेस्टॉल

• ​100 से अधिक स्टॉल: मेले में पहाड़ी उत्पादों, हस्तशिल्प, लघु उद्योगों, स्टार्टअप और सरकारी विभागों की योजनाओं से जुड़े 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।
• ​खान-पान और मनोरंजन: आम जनता के लिए विशेष फूड और गेमिंग स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
• ​निःशुल्क प्रवेश: इस महोत्सव में आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है।
​

Exit mobile version