Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तैराकी चैंपियनशिप में तैराकों का जलवा, जीते 17 पदक, 5 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

उत्तराखंड: हल्द्वानी में तीसरी उत्तराखंड सब जूनियर एवं जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें देहरादून के तैराकों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और कुल 17 पदक जीते।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी देहरादून स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 139 तैराकों ने हिस्सा लिया था।‌ शौर्य चौधरी, मनस्वी पंवार और ईरा रावत ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 5-5 स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीते। रितेश सिंह अग्रवाल‌ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीते। अनन्या यादव ने प्रतियोगिता में 5 रजत पदक जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर स्कूल के 5 तैराकों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उत्तराखंड टीम में हुआ है। जिसमें 52वीं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए शौर्य चौधरी, मनस्वी पंवार और रितेश सिंह अग्रवाल का चयन किया गया है। वहीं ​सब जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप (जयपुर) में 42वीं सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए ईरा रावत और अनन्या यादव उत्तराखंड की टीम से हिस्सा लेंगी।


​खिलाड़ियों का सम्मान

​खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी और प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने सभी मेडल विजेताओं को सम्मानित किया।

Exit mobile version