Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तांत्रिक ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़, हुई जमकर पिटाई

यहां एक व्यक्ति ने तंत्र क्रिया के बहाने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की । जिसके बाद स्वजनों ने तांत्रिक की पिटाई कर दी ।

ज़ानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार घटना रुड़की के कलियर थाना  क्षेत्र की हैं । जहाँ कलियर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण की बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है । व्यक्ति ने कई जगह अपनी बेटी का इलाज करवाया लेकिन फिर भी वह स्वस्थ्य नहीं हुई ।  तो इस बीच कलियर में एक तांत्रिक रोहिताश निवासी निस्तोली जिला गाजियाबाद उप्र का आना-जाना था । इस बीच व्यक्ति को किसी ने  बताया कि एक तांत्रिक है जो दरगाह क्षेत्र में तंत्र क्रिया करता है ।और उसने ऐसे ही कई लोगों का इलाज किया है । तो किशोरी के स्वजन   तांत्रिकों को अपने घर ले  गए । तांत्रिक व्यक्ति ने किशोरी के इलाज़ के लिए तांत्रिक सामग्री को लाने के लिए परिवार से कुछ लोगों को भेजा । इस बीच तांत्रिक व्यक्ति ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी । जब किसी एक स्वजन ने तांत्रिक को ऐसा करते हुए देख लिया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया । और इसके बाद तांत्रिक की जमकर पिटाई हुई । और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया ।

जाँच में जुटी पुलिस

किशोरी के स्वजनों ने पुलिस में तहरीर दर्ज कर दी है ।स्वजन की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।




Exit mobile version