Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तांत्रिक पिता की हैवानियत, दो नाबालिग बेटियों को दी दर्दनाक मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर से जुड़ी खबर है। यहां एक तांत्रिक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों की बलि देने के चक्कर में निर्मम हत्या कर दी।

पिता गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर से यह मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली कि अली हसन उर्फ सूरज की दो पुत्रियों फरीन (19 वर्ष) और यासीन (11 वर्ष) के शव उसके घर में चारपाई पर पड़े हैं। छोटी बहन का शव तीन से चार दिन पुराना बताया गया है। जबकि बड़ी बहन की हत्या शुक्रवार रात किए जाने की आशंका बताई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

तंत्र मंत्र में गयी जान

पुलिस को घर के दरवाजे पर कथित तौर पर बलि दिए गए मुर्गे के अवशेष और कुछ टोटके का सामान पड़ा था। पुलिस की पड़ताल में तंत्र-मंत्र में विश्वास के कारण दोनों बहनों की हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

Exit mobile version