Site icon Khabribox

उत्तराखंड: टाटा समूह उत्तराखंड के इस जिले में बनाने जा रहा है इलेक्ट्रॉनिक सिटी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। देश का लोकप्रिय औद्योगिक घराना टाटा समूह उत्तराखंड में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने जा रहा है।

उत्तराखंड में राहुल जैन को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा समूह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने जा रहा है। इसके लिए टाटा समूह ताइवान की कंपनियों के साथ मिलकर इस सिटी का निर्माण करेगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर समूह के अधिकारी खुरपिया फार्म का निरीक्षण कर चुके हैं। जिसमें जिले के खुरपिया फार्म में समूह के लिए 350 एकड़ भूमि आरक्षित कर ली गई है। अगले साल जनवरी 2025 में ताइवान की कंपनियों के प्रतिनिधि भी उत्तराखंड आएंगे। इसकी पुष्टि सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने की है।

इलेक्ट्रॉनिक सिटी में रोजगार के बढ़ेंगे नए अवसर

रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा समूह ने अपने प्रोजेक्ट के लिए उत्तराखंड में राहुल जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। माना जा रहा कि समूह अगले साल 2025 मध्य तक परियोजना का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस केंद्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिटी में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

Exit mobile version