उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बेसिक शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य किए जाने के फैसले के खिलाफ शिक्षकों में रोष बना हुआ है।
देशव्यापी आंदोलन की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर फैसले के खिलाफ देशभर के शिक्षक आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के एक सितंबर, 2025 के फैसले के बाद करीब 25 लाख शिक्षकों में नाराजगी बनी हुई है। जिसके बाद अब शिक्षकों ने इसके विरोध में देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करेंगे। 26 फरवरी को जिला मुख्यालयों में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए मार्च के अंतिम सप्ताह में दिल्ली के जंतर-मंतर या रामलीला मैदान में देशव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
कहीं यह बात
दरअसल शिक्षकों का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता वर्ष 2011 से लागू हुई थी, जबकि उससे पहले नियुक्त शिक्षक अपनी निर्धारित योग्यता के आधार पर सेवा में आए थे, इसलिए उन्हें इससे छूट मिलनी चाहिए। कहा कि शिक्षकों को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से राहत देगी, लेकिन इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके विरोध में देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की गई।