Site icon Khabribox

उत्तराखंड: टीईटी के विरोध में शिक्षकों का ऐलान, नवंबर में दिल्ली में होने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में लेंगे हिस्सा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के करीब 18 हजार बेसिक शिक्षक टीईटी के विरोध में दिल्ली में होने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

की यह अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो‌ दिल्ली में 24 नवंबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर देश के समस्त राज्यों के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य सभी शिक्षक संगठनों से अपील की गई है कि वे 24 नवंबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में भाग लें। बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक देशभर के जिलों में बैठकें आयोजित कर जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा, जिससे आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल सके।

किया इसका विरोध

दरअसल सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक सितंबर को दिए गए आदेश के अनुसार अब एक से आठवीं तक के कार्यरत सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करनी अनिवार्य होगी। इस निर्णय का शिक्षकों ने विरोध किया है इसका विरोध करते हुए देशभर के शिक्षक संगठनों ने अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया है।

Exit mobile version