Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को गर्मियों की छुट्टियों से पहले इतना प्रतिशत कोर्स कराना होगा अनिवार्य, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को नए सत्र में पाठ्यक्रम का प्रबंधन ज्यादा अच्छे से तैयार रखना होगा।

इतना कोर्स करना होगा‌ अनिवार्य

इसके लिए शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों से पहले 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षकों को नई योजना के साथ एक अप्रैल से सत्र शुरू होते ही जुटना पड़ेगा। जिससे गर्मी की छुट्टियों से पहले 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूर्ण किया जा सके। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर), जनगणना के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में ड्यूटियों की संभावनाओं को देख इस पर जोर दिया जा रहा है। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौखिक निर्देश दिए हैं। एसआइआर, जनगणना और निर्वाचन भी अनिवार्य काम हैं। ऐसे में परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारियों ने कोर्स को इसी हिसाब से पूरा कराने के लिए कहा गया है।

Exit mobile version