Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सहायक अध्यापक (एलटी) पद पर चयनित शिक्षकों को जल्द मिलेगी नियुक्ति

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक (एलटी) पद पर चयनित 1317 शिक्षकों को जल्द नियुक्ति मिलेगी।

जल्द होगी तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन शिक्षकों को एक माह के भीतर नियुक्ति दी जायेगी‌। विभिन्न विषयों के 1317 एलटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम जारी हुआ है। जिनमें गणित विषय में 153, सामान्य 237, विज्ञान 197, वाणिज्य 15, संस्कृत 21, उर्दू 1, इंग्लिश 164, हिन्दी 179, कला 229, संगीत 8, गृह विज्ञान 13 और व्यायाम विषय में 100 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमे विभिन्न विषयों में चयनित इन शिक्षकों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर पहली तैनाती दी जायेगी।

Exit mobile version