Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वनडे विश्व कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, स्नेहा राणा को मिली जगह, चयन पर खुशी की लहर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। जिसमें उत्तराखंड की स्नेह राणा का भी चयन किया गया है।

खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से 8 टीम वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में विश्व विजेता बनने के लिए उतरेगी। स्नेहा के चयन से परिवार व दून में जश्न का माहौल है। स्नेह राणा ने नौ साल की उम्र में खेलना शुरू किया था। उसके बाद से कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है।

टीम इंडिया का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, स्री चरणी, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा।

Exit mobile version