Site icon Khabribox

उत्तराखंड: टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड मूल के क्रिकेटर और टीम इंडिया के विकेटकीपर- बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।

ऋषभ पंत उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर-

ऋषभ पंत उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर होंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार देर रात ट्वीट कर जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पोस्ट में कहा कि भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखंड के लाल ऋषभ पंत को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद और जन- स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

Exit mobile version