उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल आयोजित होने वाला है। जिसके लिए उत्तराखंड की टीम रवाना हो गई है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल किट और ट्रैक सूट बांटकर शुभकामनाएं भी दी। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि राष्ट्रीय खेलों में इस बार राज्य की ओर से 240 सदस्यीय टीम प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें 177 खिलाड़ियों के साथ 63 टीम ऑफिशियल्स हैं और यह टीम 25 खेल विधाओं में प्रतिभाग करेंगी।