उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी में राज्य स्तरीय आमंत्रण बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है।
कल होगा चयन ट्रायल
मिली जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय आमंत्रण अंडर-13, 17, 19 बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता 6-8 अक्टूबर तक इंडोर स्टेडियम कंडोलिया/रांसी स्टेडियम पौड़ी में आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऊधमसिंह नगर से जिले की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए चयन ट्रायल कल दो अक्टूबर को होगा। जो स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में होगा।