उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय विभिन्न पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।
दी यह जानकारी
अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक संवाद के अनुसार, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट पर लाइव कर दिए गए थे। हालांकि, प्रवेश पत्र तैयार करने वाली अनुबंधित कंपनी के सर्वर में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है। UKSSSC के सचिव एन.एस. डुंगरियाल ने बताया कि आयोग द्वारा इस तकनीकी त्रुटि को दूर करने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। जैसे ही सर्वर की समस्या का समाधान हो जाएगा, आयोग नए संवाद के माध्यम से अभ्यर्थियों को तुरंत सूचित करेगा।
14 जून को ही होगी परीक्षा
आयोग ने साफ किया है कि विज्ञापन संख्या-70/उ०अ०से०च०आ०/2025 के तहत आने वाले विभिन्न पदों (जैसे- सहायक समीक्षा अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल), ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि) के लिए लिखित परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही होगी।
• परीक्षा की तिथि: 14 जून, 2026 (रविवार)
• समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक