Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तीलू रोतैला पुरस्कार का वितरण कार्यक्रम स्थगित, भारी बारिश व‌ आपदा के दृष्टिगत लिया निर्णय

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आने‌‌ वाले दिनों में भी भारी बारिश के आसार जताए है। ऐसे में बारिश के दृष्टिगत और आपदा के चलते प्रदेश सरकार ने अभी राज्य स्तरीय तीलू रोतैली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

जल्द जारी होगी नई तिथि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते हालात सामान्य नहीं हैं। पुरस्कार की विजेता को सम्मानित करना भी संभव नहीं हो पाएगा। जिस पर अभी पुरस्कार के वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। प्रदेश सरकार उचित समय पर इन पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम जारी करेगी। यह कार्यक्रम आज आठ अगस्त को देहरादून में आयोजित होना था।

Exit mobile version