Site icon Khabribox

उत्तराखंड: किशोर ने ऑनलाइन गेम में हारे 90 हजार रुपये, उठाया यह खौफनाक कदम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से एक मामला सामने आया है। यहां एक किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिवार में मचा कोहराम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 वर्षीय मृतक राज शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज खतौली में 12वीं का छात्र था। जो मूल निवासी अंतवाड़ा खतौली मुजफ्फरनगर यूपी का था। वह बुआ के बेटे के पास देहरादून आया था। जानकारी में यह बात पता चली कि राज मोबाइल पर ऑनलाइन गेम में 90 हजार रुपये हार चुका था। जिस पर उसके पिता दीपक ने उसे डांटा। वहीं 25 सितंबर को पिता ने फोन करके घर आने को कहा, लेकिन शुक्रवार दोपहर राज कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version