उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह माह तक भी सीएम हेल्पलाइन 1905 में आई समस्याओं का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई है।
हेल्पलाइन 1905 में आई समस्याओं का निस्तारण न होने पर जताई नाराजगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने कहा कि अनावश्यक रूप से शिकायतों को बंद न किए जाए। शिकायतों का नो पेंडेंसी के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए। पोर्टल पर जो भी नकारात्मक फीडबैक मिलता है, उस पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए साप्ताहिक निगरानी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पुरानी शिकायतों को क्रिटिकल केटेगरी में रखते हुए इनके निस्तारण को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य में एक ही दिन तहसील दिवस का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि वह किसी भी जिले में औचक रूप में प्रतिभाग करेंगे।
पूरे राज्य में थाना दिवस का भी आयोजन करें
इसी तर्ज पर एक ही दिन पूरे राज्य में थाना दिवस का भी आयोजन किए जाने के भी निर्देश दिए। जिस पर सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जनता दर्शन, तहसील दिवस और बीडीसी का नियमित आयोजन किया जाए। पुलिस और प्रशासन मिलकर अतिक्रमण हटाओ और सत्यापन अभियान और प्रभावी रूप से चलाएं।