उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के गोविंदघाट में बीते बुधवार को पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया था। जिससे आवाजाही में दिक्कत बढ़ गयी।
पुल हुआ है क्षतिग्रस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली के गोविंदघाट में अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा पुल पर गिर गया। इससे हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी को जाने वाला पैदल पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। जिस पर लोनिवि ने पुलना के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थाई पुल तैयार कर दिया है। यहां शुक्रवार देर अपराह्न अस्थाई पुल से आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं अब पुल की मरम्मत या नए पुल के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।