Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां गुलदार का बढ़ रहा आतंक, घास लेने गई सास-बहू पर किया हमला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत है।

गुलदार ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार यहां रूद्रप्रयाग में भरदार पट्टी के घेंघडखाल निवासी मघोसी देवी और उनकी बहू विनीता देवी शनिवार सुबह गांव के पास ही घास लेने के लिए गई थी। तभी सास-बहू पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद गांव में वन विभाग की टीम भेज दी गई है।

Exit mobile version