Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां पागल कुत्ते का आतंक, 15 लोगों पर किया हमला, दो बच्चों की हालत गंभीर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार के रुड़की में लंढौरा में एक पागल कुत्ते का आतंक बढ़ रहा है। जिससे लोगों में दहशत है।

कुत्ते ने लोगों पर किया हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पागल कुत्ते ने मंगलवार को 15 लोगों को काट दिया। जिससे कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुत्ते‌ ने दो‌ बच्चों सात साल की आयरा और दो साल के उवेश पर हमला कर दिया। इन घायल दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसके बाद बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां बच्चों का इलाज चल रहा है। दरअसल यहां सप्ताह भर पहले ही पाडली गुर्जर में कुत्तों ने एक बुजुर्ग पर हमला किया। वहीं मंगलवार दोपहर को एक बच्चे को काटा। इसके बाद पागल कुत्ते ने दूसरे मोहल्ले में पहुंच कर सात साल की आयरा और दो साल का उवेश पर हमला कर दिया।‌ वहीं बाद में दीपक, इसरार, अमित पर हमला बोल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद एक और युवक को भी काटा। इस तरह कुत्ते ने 15 लोगों पर हमला कर दिया।

Exit mobile version