Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां बढ़ने लगा बाघ का आतंक, बुजुर्ग को बनाया निवाला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड  के रामनगर में बाघ का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे यहां लोगों में दहशत का माहौल है।

बाघ का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार अब यहां बाघ ने एक बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया है‌। बीते कल शनिवार को रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज से लगे चुकुम गांव में शौच को गये एक 60 साल के बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर दिया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी। जिसके बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है।

Exit mobile version