Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से गैरसेंण में शुरू हुआ उत्तराखंड का विधानसभा 2026 बजट सत्र,‌ गैरसैंण विधानसभा में पेश किया इतने करोड़ का बजट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का विधानसभा 2026 बजट सत्र आज से आयोजित हो रहा है। जो आज 9 मार्च से 13 मार्च तक गैरसेंण में आयोजित होगा।

विधानसभा 2026 बजट सत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बजट सत्र आज 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आहूत किया जाएगा। जिसमें सरकार की ओर से कई विधेयक, अध्यादेश, विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा परिसर व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसमें आज विधानसभा का बजट सत्र का पहला दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के अभिभाषण से शुरू हुआ। अभिभाषण में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राज्य को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने की बात कही।

पेश किया बजट

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सोमवार को सरकार ने गैरसैंण विधानसभा में 1,11,703.21 करोड़ का बजट पेश किया। उत्तराखंड का यह बजट पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी अधिक है। आज का बजट उत्तराखंड के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों और वर्गों के लिए रकम आवंटित की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट के मुख्य बिंदु समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता, नई सोच, तीव्र विकास, उन्नत गांव, जन भागीदारी, आर्थिक शक्ति और न्यायपूर्ण व्यवस्था की सोच पर आधारित हैं। 

Exit mobile version