Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां होगी 26वीं यूथ राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप, उत्तराखंड यूथ गर्ल्स टीम के चयन ट्रायल में इन खिलाड़ियों का चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 26वीं यूथ राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप आयोजित होनी है। जिसके लिए उत्तराखंड यूथ गर्ल्स टीम का चयन ट्रायल संपन्न हो गया है।

चयन ट्रायल संपन्न

जानकारी के अनुसार उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन की सचिव सपना देवी ने बताया कि 26वीं यूथ राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप 15-20 तक भुवनेश्वर ओडीसा में आयोजित होनी है। इसके लिए उत्तराखंड यूथ गर्ल्स टीम का चयन ट्रायल मंगलवार को रूद्रपुर में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड यूथ गर्ल्स की 14 सदस्यीय टीम को हुई घोषणा की गयी है।

इन खिलाड़ियों का चयन

बताया कि उत्तराखंड यूथ गर्ल्स की 14 सदस्यीय टीम को हुई घोषणा की गयी है। टीम में शोभा बसेरा, रुपाली, स्नेहा, अनिष्का, निशा, नीलम, प्रिया, नितिशा आर्या, रिया चौहान, तराना रावत, ईशा, ऐना, अनुप्रित कौर, तन्नु का चयन किया गया है। इसके साथ ही गुंजन, जागृति फरत्याल, महक राय, सांची अरोरा, कोमल और नेहा को प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।

Exit mobile version