Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीईई उत्तीर्ण युवाओं के लिए कल से अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज, यह सात जनपद के युवा करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

यह कर सकते हैं प्रतिभाग

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 2025 उत्तीर्ण युवाओं के लिए यह खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए कुछ दिनों पहले भर्ती कार्यालय (एआरओ) लैंसडाउन की ओर से गढ़वाल क्षेत्र के सात जनपदों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियां घोषित की थी। यह भर्ती रैली कल 15 जनवरी 2026 से 30 जनवरी तक कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप में आयोजित की जाएगी। जिसमें चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून एवं हरिद्वार जिलों के उम्मीदवार इसमें भाग ले सकेंगे। इसमें वही अभ्यर्थी रैली में सम्मिलित हो सकेंगे, जिन्होंने 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के मध्य आयोजित ऑनलाइन सीईई परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Exit mobile version