Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के 19 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, होंगे यह निर्माण कार्य, अल्मोड़ा जिले का स्कूल भी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले 19 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प होगा।

इन स्कूलों की बदलेगी तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए राज्य सरकार ने इन विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण, मरम्मत तथा कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए चार करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसके अलावा निर्माण कार्यों के लिये कार्यदायी संस्थाएं भी नामित कर दी गई हैं। शासन स्तर से शीघ्र ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिये जाएंगे। बताया कि प्रदेश के पांच जनपदों के 19 राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए कुल चार करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। बताया कि पिथौरागढ़ जनपद के पांच विद्यालयों के लिये विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। पौड़ी गढ़वाल जनपद के दस विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, प्रधानाध्यापक कक्ष तथा अन्य भवन निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य कराये जाएंगे। वहीं ऊधमसिंह नगर के दो, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपद के एक-एक विद्यालय में भी निर्माण व मरम्मत कार्य कराये जाएंगे।

Exit mobile version