Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना के लिए आगे बढ़ी आवेदन की तिथि, 20 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना की शुरुआत प्रदेश सरकार ने बेटियों के पालन-पोषण और उनकी उच्च शिक्षा में परिवार की आर्थिक स्थिति बाधा न बने, इस मंशा से की गई है।

20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों के क्रम में विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। पात्र लाभार्थी बालिकाएं ऑनलाइन पोर्टल www.nandagaurauk.in पर आवेदन कर सकती हैं।

नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना

वर्ष 2017 में गौरा देवी कन्याधन योजना को नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना का रूप दिया गया। इसके संचालन का जिम्मा महिला एवं बाल विकास विभाग को दिया गया। इसमें बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये बालिका की मां के बैंक खाते में आते हैं और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की धनराशि बालिका के बैंक खाते में भेजी जाती है। ताकि वह उच्च शिक्षा का सफर बिना बाधा जारी रखकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। इसके लिए बालिका के जन्म के छह माह के भीतर और 12वीं का परिणाम आने के चार माह के भीतर आवेदन करना होता है।

Exit mobile version