उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली जनपद में पोखरी के भिकोना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना भालू पिंजरे में कैद हो गया है।
भालू पिंजरे में कैद
यहां शनिवार को केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम ने एक छह साल के मादा भालू को पिंजरे में कैद कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली जनपद में पोखरी विकासखंड सर्वाधिक भालू प्रभावित क्षेत्र है। यहां आए दिन भालू लोगों पर हमला कर रहा था। जिससे लोगों में दहशत का माहौल था। जिस पर प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्रा के निर्देश पर देहरादून चिड़ियाघर से डा. प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम भालू पकड़ने के लिए पोखरी क्षेत्र में पहुंची हुई है। भालू के कैद होने के बाद डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने मौके का निरीक्षण किया। बताया कि भालू को ट्रेंकुलाइज किया गया है। उसके बाद उस पिंजरे में रखा गया। देहरादून से पहुंची चिड़ियाघर की टीम ने भालू को पकड़ा।