Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पानी से भरे गड्ढे में मिला दस वर्षीय बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां पानी से भरे गड्ढे में दस वर्षीय बालक का शव मिला है। इसके अलावा पानी के गड्ढे के पास बच्चों वाली साइकिल और बच्चे के कपड़े भी मिले हैं।

लड़के का मिला शव-

जानकारी के अनुसार यह मामला उत्तराखंड के नानकमत्ता का है। जहां निर्माणाधीन बालिका इंटर कॉलेज के पास पानी से भरे गड्ढे में दस साल के लड़के का शव मिला है। लड़के की पहचान वार्ड नंबर 3 निवासी करन सिंह बिष्ट के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version