Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून में आज से ‘ब्रिक्स अकादमिक मध्यावधि सम्मेलन’ का शंखनाद, जुटेंगे दुनिया भर के नीति विशेषज्ञ

उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आज से पहली बार ‘ब्रिक्स अकादमिक मध्यावधि सम्मेलन’ की मेजबानी कर रहा है। ‘आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ (ORF) और ‘रिसर्च एंड इंफार्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज’ (RIS) के संयुक्त तत्वावधान में, दून विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित यह सम्मेलन भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के मूल मंत्र “नवाचार, सहयोग और सतत विकास का निर्माण” की थीम पर केंद्रित है।
​मुख्य सचिव करेंगे उद्घाटन

​मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दून विश्वविद्यालय के डॉ. नित्यानंद सभागार में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन संबोधित करेंगे। इसके बाद उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का एक विशेष वीडियो संदेश प्रसारित किया जाएगा। सत्र में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (बहुपक्षीय आर्थिक संबंध) एवं ब्रिक्स उप-शेरपा शंभू एल हक्की मुख्य संबोधन देंगे। सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका और नए सदस्य देश) के शीर्ष विद्वान, नीति विशेषज्ञ और विचारक जुट रहे हैं।

पूरा सम्मेलन मुख्य रूप से तीन एजेंडों पर आधारित होगा

1. ​हरित औद्योगिक परिवर्तन: वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच उद्योगों को पर्यावरण के अनुकूल कैसे बनाया जाए।
2. ​जैव विविधता संरक्षण: पारंपरिक और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों के माध्यम से प्रकृति और जीवों का संरक्षण।
3. ​जलवायु वित्त (Climate Finance) का विस्तार: एक समान, न्यायपूर्ण और संतुलित हरित बदलाव सुनिश्चित करने के लिए पैसों की व्यवस्था।

Exit mobile version