उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है। अब प्राइवेट स्कूलों के संचालन में अप्रैल महीने से बदलाव होने की तैयारी है।
होगा यह बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ किताबें अब राज्य के सभी निजी विद्यालयों में भी पढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही निजी विद्यालयों में बच्चों के बस्तों का भार कम करने की भी तैयारी है। साथ ही प्रत्येक माह में एक दिन बैग फ्री डे मनाया जाएगा। इसकी विधिवत शुरुआत अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में की जाएगी।
दी यह जानकारी
इस संबंध में राज्य के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को प्रदेश भर में तेजी से लागू किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश भर के निजी विद्यालय संगठनों एवं संचालकों के साथ अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई तरह के निर्णय लिए गए।