Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए डबल लेन बनाने के लिए केंद्र सरकार ने की धनराशि स्वीकृत, सीएम ने जताया पीएम का आभार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 के दुगड्डा से गुमखाल तक 18.1 किमी सेक्शन को डबल लेन बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है।

जताया आभार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए केंद्र सरकार ने 392.52 करोड़ की स्वीकृति दी है। बताया कि कोटद्वार-लैंसडाउन-पौड़ी-श्रीनगर मार्ग को जोड़ते हुए चारधाम यात्रा, रक्षा आवागमन एवं प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग सिद्ध होगा। जिस पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी की प्रतिबद्धता से देवभूमि उत्तराखंड सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में नयी पहचान स्थापित कर रहा है। यह परियोजना लैंसडाउन कैंटोनमेंट क्षेत्र तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेगी।

Exit mobile version