Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मौसम में हो रहे बदलाव का सेहत पर पड़ रहा असर, बढ़ रहा यह खतरा, बचाव के लिए अपनाएं यह जरूरी आदतें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव होने लगा है। नवंबर का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में सुबह-शाम भी ठंड बढ़ने लगी है। जिसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है।

मौसम में बदलाव

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक लोगों की सेहत पर बदलते मौसम का असर पड़ रहा है। सुबह के समय हल्की धूप, तो शाम को ठंड होने से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगा है। डॉक्टरों के अनुसार अनुसार मौसम बदलने से वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में ठंड से बचाव और खान-पान में ध्यान रखना जरूरी है। ठंड के मौसम में स्ट्रोक व हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। ऐसे में मरीजों को अपनी सेहत‌ का खास ध्यान रखना चाहिए।

सेहत का रखें ध्यान

ठंड में शरीर को गर्म रखना बहुत जरूरी है, खासकर बच्चों व बुजुर्गों को। शारीरिक रूप से सक्रिय रहें, योग व व्यायाम कर दिनचर्या सुधारें। अपने खान-पान का ध्यान रखें। पर्याप्त मात्रा में फल व सब्जियां खाएं। धूमपान और शराब के सेवन को दूर रखें। अपने ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं। साथ ही डाक्टर से परामर्श लें।

Exit mobile version