Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम ने दिए सख्त निर्देश, कहा- अधिकारी दिव्यांग, वृद्ध या कमजोर वर्ग के लाभार्थियों के घर जाकर उनकी समस्याएं करें हल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार अभियान के तहत अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

दिए यह निर्देश

जिसमें सीएम ने अधिकारियों को जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार शिविरों में न पहुंच पाने वाले दिव्यांग, वृद्ध या कमजोर वर्ग के लाभार्थियों के घर जाकर उनकी समस्याएं हल करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अभियान की समीक्षा करते हुए सख्ती से कहा कि आम लोगों की शिकायतों और आवेदनों का निस्तारण केवल कागजी नहीं होना चाहिए। बल्कि वास्तविक और प्रभावी होना चाहिए। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, टालमटोल या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक जिले में फीडबैक आधारित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। सीएम ने दो टूक हिदायत दी कि जनसेवा में कोताही करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version