Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सड़कों पर निकली द क्लासिक हिमालयन ड्राइव विंटेज कार रैली, हुआ भव्य स्वागत, फ्रांस, कीनिया, दो श्रीलंका, एक भूटान आदि देशों से भी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मसूरी में द क्लासिक हिमालयन ड्राइव विंटेज कार रैली का भव्य आयोजन किया गया।

रैली का भव्य स्वागत

यह रैली मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे वेलकम होटल द सेवाय पहुंची। रैली के प्रतिभागियों का पारंपरिक रीति-रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में शाम को रैली में शामिल विंटेज कारों का काफिला मालरोड पहुंचा। वहां से रैली गांधी चौक से मालरोड, शहीद स्थल होते हुए पिक्चर पैलेस चौक तक पहुंची। बताया कि दो नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई रैली रामनगर होते हुए सोमवार को ऋषिकेश पहुंची थी। वहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह नरेंद्रनगर, चंबा, धनोल्टी होते हुए मसूरी पहुंची। रैली में कुल 90 लोग शामिल हैं। इसके अलावा 30 विदेशी वाहन हैं, जिसमें 13 वाहन यूके, एक फ्रांस, एक कीनिया, दो श्रीलंका, एक भूटान आदि देशों से हैं।यह रैली शिमला, नारकंडा, मनाली, रोहतांग पास, चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य 1980-90 के दशक में आयोजित हिमालयन कार रैली को याद करना और विंटेज वाहन के शौकीनों को उत्तराखंड और हिमाचल की खूबसूरत वादियों का भ्रमण करवाना है।

Exit mobile version