Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अयोध्या में विराजमान श्री रामलला को पहनाए गए उत्तराखंड की ऐपण कला से सुसज्जित परिधान, उत्तराखंड वासियों के लिए सौभाग्यशाली क्षण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के विश्वविख्यात ऐपण कला से अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीरामलला का दिव्य विग्रह शुभवस्त्रम तैयार हुआ है।

पहनाएं गए ऐपण कला से सुसज्जित परिधान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते सोमवार को प्रभु श्री रामलला की प्रतिमा को उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला से सजी शहतूत रेशम की पोशाक पहनाई गई है। जो उत्तराखंड की ऐपण कला से सुसज्जित है। इस शुभवस्त्रम से रामलला सुशोभित हुए हैं। ‌इस शुभवस्त्रम् पर न केवल प्रदेश की ‘ऐपण कला’ नजर आती है, बल्कि उत्तराखंड वासियों के लिए यह एक गौरवान्वित‌ पल‌ भी है।

सीएम ने साझा की तस्वीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन शुभवस्त्रों को उत्तराखंड के कुशल शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से तैयार किया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसे अयोध्या पहुंचाकर श्रीराम मंदिर में भेंट किया। वहीं बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शुभवस्त्रम में रामलला की तस्वीर साझा की। जिसमें उन्होंने इसे सभी ‘उत्तराखंडियों के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली क्षण’ बताया।

Exit mobile version