Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हरिद्वार में इतने करोड़ की योजनाओं का सीएम ने किया शिलान्यास, बोले- ‘कांवड़ मेले में नाम बदलकर दुकान चलाने और मिलावटखोरी पर होगा सख्त एक्शन

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के अलकनंदा होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत करीब 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

कहीं यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगामी कांवड़ यात्रा और महाकुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार का संकल्प साझा किया। सीएम ने कहा कि शिवभक्तों के स्वागत और सुगम यात्रा के लिए सभी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसमें कांवड़ मेले में दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों के पास पंजीकरण और वैध प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। कहा कि नाम बदलकर दुकानें चलाने, खाद्य सामग्री में मिलावट करने, गंदगी फैलाने या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने साधु-संतों, स्थानीय नागरिकों और सभी हितधारकों से शिवभक्तों का स्वागत करने का आह्वान किया, साथ ही कांवड़ियों से भी तय नियमों का पालन करने की अपील की।

4 प्रोजेक्ट्स का हुआ शिलान्यास

परियोजना का नामआवंटित लागतकार्य का प्रकार
प्रशासनिक मार्ग कॉरिडोर विकास परियोजना₹43.25 करोड़भूमि पूजन
हरकी पैड़ी और सुभाष घाट पुनरुद्धार₹66.76 करोड़शिलान्यास
हरकी पैड़ी (उत्तरी क्षेत्र) आधारभूत संरचना विकास₹66.34 करोड़शिलान्यास
रोड़ी बेलवाला क्षेत्र पुनर्विकास कार्य₹58.84 करोड़शिलान्यास


Exit mobile version