Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देश के पहले महिला सैन्य नौकायन अभियान की हुई शुरूआत, इस खास संदेश के साथ इतने दिन‌ तक चलेगा अभियान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल शनिवार से देवप्रयाग संगम से बीएसएफ महिला विंग व नमामि गंगे के 53 दिवसीय संयुक्त ऑल वुमेन गंगा रिवर अभियान 2024 शुरू हो गया है।

नौकायन अभियान की शुरुआत

देश के पहले महिला सैन्य नौकायन अभियान की शुरुआत शनिवार से हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वच्छ गंगा अविरल गंगा व महिला सशक्तिकरण का संदेश देते अभियान को बीएसएफ आईजी राजा बाबू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गंगासागर तक के 25 सौ किमी के साहसिक अभियान में बीएसएफ की बीस महिला जवान हैं। जिन्होंने इसके लिए छह हफ़्तों का विशेष प्रशिक्षण लिया है। 24 दिसम्बर तक यह अभियान चलेगा।

Exit mobile version