Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज महाशिवरात्रि पर तय हुई विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, जानें तिथि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। इसके साथ ही अब धामों के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित होने लगी है। इसी क्रम में आज महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित कर दी गई है।

इस दिन खुलेंगे कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा की गई। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे वृष लग्न में बाबा केदारनाथ के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। यह महत्वपूर्ण फैसला धार्मिक रीतिरिवाजों के साथ ऊखीमठ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विधि-विधान पूर्वक लिया गया। केदारनाथ मंदिर के कपाट इस साल 22 अप्रैल 2026 को प्रात:काल 08:00 बजेख् वृष लग्न में खुलेंगे। बाबा के इस सिद्ध धाम के पट खुलने की घोषणा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुई है।

Exit mobile version