Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनावों की तिथि में बदलाव, अब इस दिन होंगे चुनाव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनावों को लेकर जरूरी खबर सामने आई है। इन चुनावों की तिथि में बदलाव किया गया है।

लिया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बार काउंसिल चुनाव समिति ने पूर्व में निर्धारित चुनाव चार फरवरी तिथि को बदल दिया है। साथ ही अब 17 फरवरी को मतदान का निर्णय लिया है। इस संबंध में उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव के लिए गठित हाई पावर कमेटी को उत्तराखंड बार एसोसिशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी सहित समस्त कार्यकारिणी, बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन डा. महेंद्र पाल, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विकास बहुगुणा सहित विभिन्न बार एसोसिएशनों ने चुनाव स्थगित करने के लिए प्रत्यावेदन भेजा था। इसकी मुख्य वजह पहाड़ी क्षेत्रों और उच्च न्यायालय में होने वाला शीतकालीन अवकाश था। अवकाश के कारण पूर्व में तय 4 फरवरी की तारीख को अनुपयुक्त माना गया। समिति ने निर्णय लिया है कि अब उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव 17 फरवरी 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

Exit mobile version