Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आ गई तिथि, इस दिन बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। जिसमें कुछ दिनों पहले विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम व यमनोत्री धाम के कपाट बन्द होने की तिथि सामने आई। जिसके बाद अब विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गयी है।

इस दिन बंद होंगे कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर की रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दशहरा महोत्सव पर बदरीनाथ मंदिर परिसर मे बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नम्बूदरी के सानिध्य में पंचाग अध्ययन के बाद इस वर्ष के यात्रा अवधि में‌ बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की घोषणा की है।

Exit mobile version