Site icon Khabribox

उत्तराखंड: लो आ गई तिथि, इस दिन बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। इसी बीच केदारनाथ धाम से जुड़ी खबर सामने आई है।

नवंबर में बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदानराथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख आ गई है। नवंबर माह में केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसका ऐलान बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कर दिया है। इस संबंध में मंदिर के पदाधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ मंदिर के कपाट इस साल तीन नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शीतकाल के दौरान भगवान केदारनाथ के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थल ऊखीमठ के श्री ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे।

Exit mobile version