Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का होगा ऐलान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम से जुड़ी खबर सामने आई है। कल 08 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है। इस शुभ अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि भी घोषित की जाएगी।

जानें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय कर घोषित की जाएगी। इसके साथ ही कल महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे।

Exit mobile version